आज ऑक्शन का दूसरा दिन, इन खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश? सैम कर्रन और सुंदर पर नजरें

आज ऑक्शन का दूसरा दिन, इन खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश? सैम कर्रन और सुंदर पर नजरें


IPL 2025 Mega Auction Live Updates: आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन के पहले दिन कुल 72 खिलाड़ी बिके. इस दौरान सभी 10 टीमों ने मिलकर कुल 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए. अब आज यानी ऑक्शन के दूसरे दिन 493 खिलाड़ियों की बोली लगेगी. हालांकि, इस दौरान ज्यादा से ज्यादा 132 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे. 

आईपीएल 2025 के दूसरे दिन भी ऑक्शन भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगी. ऑक्शन के दूसरे दिन को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा एप्प और वेबसाइट पर होगी. नीलामी के दूसरे दिन 493 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा 132 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे, क्योंकि सभी टीमों के पास मिलाकर कुल 132 स्लॉट्स ही खाली हैं. 

जानें अब किस टीम के पास बचा कितना पैसा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 30.65 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस- 26.10 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स- 22.50 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटन्स- 17.50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स- 17.35 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स- 15.60 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स- 14.85 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स- 13.80 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स- 10.05 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद- 5.15 करोड़ रुपये

किस टीम के पास कितने स्लॉट बाकी 

चेन्नई सुपर किंग्स- 12 स्लॉट 
दिल्ली कैपिटल्स- 12 स्लॉट
गुजरात टाइटंस- 14 स्लॉट
कोलकाता नाइट राइडर्स- 12 स्लॉट
लखनऊ सुपर जायंट्स- 12 स्लॉट
मुंबई इंडियंस- 09 स्लॉट
पंजाब किंग्स- 12 स्लॉट
राजस्थान रॉयल्स- 11 स्लॉट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 09 स्लॉट
सनराइजर्स हैदराबाद 13 स्लॉट

ऑक्शन में पहले दिन के बाद सभी टीमों के स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

खरीदे – डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, खलील अहमद, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर.

रिटेन – एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पाथिराना, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

खरीदे – लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जीतेश शर्मा, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम.

रिटेन – विराट कोहली, यश दयाल, रजत पाटीदार.

मुंबई इंडियंस (MI)

खरीदे – ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा.

रिटेन – जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

खरीदे – वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमनुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्खिया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे.

रिटेन – रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह.

दिल्ली कैपिटल्स

खरीदे – मिचेल स्टार्क, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर मैकगर्क, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा.

रिटेन – अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल.

लखनऊ सुपर जायंट्स

खरीदे – ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडन मार्करम, मिचेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल.

रिटेन – निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी.

गुजरात जायंट्स

खरीदे – जोस बटलर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथर.

रिटेन – राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान.

राजस्थान रॉयल्स

खरीदे – जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, वानिंदु हसरंगा, आकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय.

रिटेन – संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद

खरीदे – हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जैम्पा, अथर्व तावडे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह.

रिटेन – पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी.

पंजाब किंग्स

खरीदे – अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वाढ़ेरा, हरप्रीत ब्रार, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर.

रिटेन – शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *