हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में लगभग 3000 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी भी 900 से अधिक अंकों से लुढ़क गया। इस भारी गिरावट से निवेशकों को करीब ₹15 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। बैंकिंग सेक्टर, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। Nifty Bank इंडेक्स में लगभग 4% की गिरावट आई, जबकि Nifty Midcap में 4% और Nifty Small Cap में 5% से अधिक की गिरावट देखी गई। यह गिरावट बाजार में चिंता का विषय बन चुकी है और निवेशकों के लिए सतर्क रहने का समय है।